भागलपुर : बड़ी खबर भागलपुर से है जहां जिले के सुलतानगंज तारापुर मुख्य सड़क पर बाबा चौक के पास मंगलवार को टेंपो और कार के बीच भीषण टक्कर हो गया. दुर्घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तारापुर मुख्य सड़क पर बाबा चौक के समीप मुंगेर दिशा से आ रही कार ने तारापुर की ओर से आ रही है ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टेंपो पर करीब एक दर्जन लोग सवार थे. सभी ऑटो सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही 112 पुलिस टीम एवं सुलतानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. इस दुर्घटना में चार महिला, एक बच्ची समेत 8 लोग घायल हुए हैं.
भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट......
