बतबनवा पार्टी को कर्नाटक की जनता ने नकारा : ललन सिंह का बड़ा बयान, बोले- देश को इनपर भरोसा नइखे

Edited By:  |
Reported By:
lalan singh ne karnatak nateejo par kendra ko ghera lalan singh ne karnatak nateejo par kendra ko ghera

दरभंगा : कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम आते ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस दौर से अभी देश गुजर रहा है उस परिस्थिति में कर्नाटक की जनता ने यह निर्णय लिया है और एक संदेश देने का काम किया है। उन्होंने बताया कि बात बनाने वाली पार्टी को कर्नाटक की जनता ने नकार दिया है।


ललन सिंह ने बताया कि आनेवाले दिनों जो बात बनाने वाले लोग हैं, धार्मिक उन्माद लोग हैं, जो देश में समस्या के समाधान के वजय विभेद फैलान चाहते हैं। साथ ही, जो महंगाई और बेरोजगारी से इतर जय बजरंगबली पर भरोसा करते हैं ऐसे लोगों पर आनेवालों दिनों में देश अब भरोसा नहीं करेगी। दरअसल, यह बयान उन्होंने कार्यक्रता सम्मेलन में भाग लेने दरभंगा पहुंचने पर दिया है। इतना ही नहीं, ललन सिंह ने कहा की हम कर्नाटक की जनता का हम अभिनदंन करते हैं। कांग्रेस पार्टी जीत की ओर अग्रसर नहीं है। लगभग पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कर्नाटक की जनता ने जो निर्णय लिया है पूरे देश मे ये संदेश देने का काम किया है कि आने वाले समय मे जो बात बनाने वाले लोग हैं। धार्मिक उन्माद फैलाने वाले लोग है। जो देश की समस्या के बजाय समाज मे विवाद पैदा करने वाले लोग है। उनके साथ कर्नाटक की जनता नही है।

वही ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी से हट कर जय बजरंगबली पर भरोसा करते है। उनलोगों पर अब आने वाले समय मे जनता भरोसा नहीं करेगी। क्योंकि धर्म को मनना कोई गलत बात नहीं है। मैं भी धर्म को मानता हूँ। लेकिन धर्म का प्रचार राजनीति इस्तेमाल ना करे। ये वही लोग करते है जो पिछले दस वर्ष में देश के विकास के लिए कुछ काम नहीं किया। हर चुनाव में तरह तरह का धर्म के नाम पर भावना को भड़का कर वोट लेने का काम किया है।

बताते चले कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जैसे ही कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे वैसे ही दरभंगा जदयू फिर से दो खेमे में देखने को मिला। फातमी और संजय झा गुट के लोगों ने जबरदस्त नारेबाजी शुरू कर दी। "दरभंगा का सांसद कैसा हो"। जिसके बाद कार्यक्रम में हंगामा हो गया। हालांकि फातमी और संजय झा दोनों मंच से कार्यकर्ताओं को शात रहने की अपील करते रहे। जिसके बाद भी समर्थन शांत नही हुए और ललन सिंह कार्यकर्ताओं की हरकत से नाराज होकर मंच से नीचे आकर कार्यकर्ताओ के बीच मे जा कर बैठ गए।

इसी बीच उन्होंने ट्वीट कर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी हथकंडा आज़माया, धार्मिक उन्माद चरम सीमा पर पहुंचाकर चुनाव प्रचार किया और आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने तो पद की गरिमा के विरुद्ध प्रचार किया लेकिन वहां की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के सामने सब फेल हुआ और कर्नाटक भाजपा मुक्त हुआ ।


Copy