पटना: बिहार की राजनीतिक गतिविधियों के बीच केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शुक्रवार को लोक सेवक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात, NDA की रणनीति और राज्य सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा हुई। इस मुलाकात को आगामी राजनीतिक और विकासात्मक कार्यक्रमों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बीच हुई इस मुलाकात में बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ NDA के भीतर समन्वय और सरकार की आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्य में चल रही विकास योजनाओं और सरकार के कामकाज को लेकर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की।

21 नवंबर को PM मोदी के बिहार दौरे की तैयारियों पर चर्चा
इस मुलाकात का एक प्रमुख एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित बिहार दौरा भी रहा। 21 नवंबर को प्रधानमंत्री के बिहार आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वैशाली जिले के राजापाकर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियों की समीक्षा तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी और सरकार के स्तर पर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है।

'नीतीश सेतु' के लोकार्पण और विकास योजनाओं पर भी मंथन
बैठक में प्रस्तावित 'नीतीश सेतु' के लोकार्पण और बिहार में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर भी बातचीत हुई। राज्य में आधारभूत संरचना के विकास, महत्वपूर्ण परियोजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं पर दोनों नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।

PM के दौरे से पहले मुलाकात के राजनीतिक मायने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बिहार में NDA सरकार के कामकाज, सहयोगी दलों के बीच समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शीर्ष नेताओं की सक्रियता बढ़ी हुई है।

हालांकि, मुलाकात में हुई चर्चा का विस्तृत आधिकारिक ब्यौरा सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक और विकासात्मक मुद्दों को लेकर दोनों नेताओं की बातचीत को आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट