रांची : झारखंड सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इसमें कई जिलों के उपायुक्तों का तबादला किया गया है. कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आईएएस अधिकारियों के तबादला-पदस्थापन की अधिसूचना जारी की है.
देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री समेत 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला पदस्थापन किया गया है. मंजूनाथ भजंत्री को जमशेदपुर का डीसी बनाया गया है. वहीं विशाल सागर देवघर के नए डीसी बनाए गए हैं. कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आईएएस अधिकारियों के तबादला पदस्थापन की अधिसूचना जारी कर दी है.
जारी अधिसूचना के मुताबिक ए डोडे दुमका, मंजूनाथ भजंत्री जमशेदपुर, रविशंकर शुक्ला सरायकेला खरसावां, शशि भूषण मेहरा जामताड़ा, मृत्युंजय कुमार वर्णवाल पाकुड़ , अजय कुमार सिंह सिमडेगा, शशि रंजन पलामू, वरुण रंजन धनबाद, करण सत्यार्थी गुमला, मेघा भारद्वाज कोडरमा, चंदन कुमार रामगढ़, हिमांशु मोहन लातेहार, विशाल सागर देवघर, लोकेश मिश्रा खूंटी के उपायुक्त बनाए गए हैं. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अपनी अधिसूचना में देवघर और दुमका के निवर्तमान उपायुक्तों को निर्देशित किया है कि श्रावणी मेला को लेकर अपने उत्तराधिकारी को सारी जानकारी उपलब्ध कराएंगे और सहयोग करेंगे. वहीं जिन अधिकारियों की पोस्टिंग नहीं की गई है वह कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में अपना योगदान देंगे.
