पर्यावरण, वन्यजीव और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 28 से 30 नवंबर तक झारखंड फॉरेस्ट फिल्म फेस्टिवल ‘अरण्यक 2026’ का आयोजन किया होने जा रहा प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह वन प्रमुख झारखंड संजीव कुमार ने बताया कि फेस्टिवल के लिए देश-विदेश से कुल 775 फिल्में प्राप्त हुईं, जिनमें से 75 फिल्मों का चयन स्क्रीनिंग के लिए किया गया है। इनमें प्रतियोगिता और गैर-प्रतियोगिता श्रेणी की फिल्में शामिल हैं। फिल्मों का प्रदर्शन जैप स्थित शौर्य सभागार और वन भवन के पलाश ऑडिटोरियम में होगा। फेस्टिवल में देशभर के करीब 48 फिल्म निर्माता हिस्सा लेंगे।
मुंबई से फिल्म निर्माता ओनीर, झारखंड के मेघनाथ और बीजू टोप्पो समेत कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्मकार शामिल होंगे। स्क्रीनिंग के साथ संवाद और लाइव सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा फिल्म निर्माण और पर्यावरण आधारित कहानी कहने की कला सीख सकें। प्रतियोगिता श्रेणी की चयनित फिल्मों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट
