दीपावली का उत्साह अब बाजारों में साफ नजर आने लगा है।गिरिडीह शहर के झंडा मैदान में पटाखों की दुकानें सज चुकी हैं। रंग-बिरंगे पटाखों और आतिशबाजी के सामानों से सजी दुकानों पर लोगों की खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। सुबह से ही बच्चों, युवाओं और परिवारों का पहुंचना जारी है। हर कोई अपनी पसंद और बजट के अनुसार पटाखों की खरीदारी में जुटा है।दुकानों पर तरह-तरह के पटाखे लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कोई बच्चों के लिए फुलझड़ियां और अनार खरीद रहा है, तो कोई आसमान को रोशन करने वाली आतिशबाजी की तलाश में है।
बच्चों के चेहरे पर पटाखे खरीदने की खुशी देखते ही बन रही है। वहीं, दुकानदार भी ग्राहकों को अलग-अलग किस्म के पटाखे दिखाने में व्यस्त हैं।दीपावली के करीब आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।खरीदारी के साथ ही लोग दीपावली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।रंग, रोशनी और उत्साह के इस माहौल के बीच कशिश न्यूज़ लोगों से अपील करता है कि पटाखे खरीदते और जलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें। बच्चों को बड़ों की निगरानी में ही आतिशबाजी करने दें और सुरक्षित दीपावली मनाएं।
