भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एंव झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के झंडा मैदान से शुरू हुए इस कार्यक्रम में डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, डीएफओ मनीष तिवारी, सदर बीडीओ गणेश रजक, सीओ जितेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती समेत कई अधिकारी और कर्मियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान डीसी और एसपी ने साइकिल चलाकर यात्रा की शुरुआत की। उनके साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। झंडा मैदान से निकली साइकिल यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गिरिडीह-धनबाद रोड स्थित वाटरफॉल पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम के माध्यम से राज्य स्थापना दिवस का उत्सव मनाने के साथ लोगों को साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।