Hindi News / लातेहार में आमने सामने हुई कल्पना सोरेन और रवि किशन का कारकेड, ...

JHARKHAND NEWS : लातेहार में आमने सामने हुई कल्पना सोरेन और रवि किशन का कारकेड, रही जाम की स्थिति

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

लातेहार : दो राजनीतिक दलों द्वारा लातेहार में आयोजित कार्यक्रम के बीच चंदवा में ऐतिहासिक रहा. दरअसल झारखंड सरकार द्वारा मंईंयां सम्मान यात्रा और BJP द्वारा परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम प्रायोजित था. इसको लेकर राज्य सरकार की मंत्री समेत विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन का कारकेड चंदवा पहुंचा. वहीं BJP सांसद रवि किशन प्रायोजित परिवर्तन यात्रा के तहत रोड शो चंदवा में ही जारी थी. इसी दौरान इंदिरा चौक में दोनों की कारकेड आमने सामने हो गयी. इससे नेताद्वय के ROP टीम भी कशमकश में फंसी रही. इस बीच करीब आधा घंटा तक मंईंयां सम्मान यात्रा में शामिल सरकार के मंत्री भी फंसे रहे. हालांकि इस बीच सांसद ने रोड शो कार्यक्रम को कुछ देर स्थगित कर स्वयं वाहन में बैठ आगे बढ़ गये. इसके बाद मंत्रीद्वय का काफिला धीरे धीरे गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुआ. हालांकि इस बीच स्थानीय पुलिस की उदासीनता का आरोप लगाया गया. इससे जाम की स्थिति बनी रही.

बता दें कि इससे पूर्व मंईंयां सम्मान यात्रा का कार्यक्रम जिले के मनिका, लातेहार और चंदवा में समाप्त हो चुका है. वहीं बालूमाथ, हेरहंज और पांकी का कार्यक्रम जारी है. वहीं परिवर्तन यात्रा के तहत प्रायोजित कार्यक्रम जिले के हेरहंज, बालूमाथ और चंदवा में समाप्त हो चुका है. जबकि लातेहार जिला मुख्यालय में जारी है. जो करीब रात्रि नौ बजे तक जारी रहेगा.