JHARKHAND NEWS : 28 सितम्बर को सादगी से मनाई जाएगी बाबा जतरा टाना भगत की जयंती
बिशुनपुर (गुमला) : टाना आंदोलन के प्रणेता एवं महान आदिवासी जननायक बाबा जतरा टाना भगत की जयंती आगामी 28 सितम्बर 2026 को उनके पैतृक गांव चिंगरी, बिशुनपुर में सादगी एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाई जाएगी. आज की बैठक की अध्यक्षता जवरा टाना भगत द्वारा किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से टाना भगत सहित आदिवासी समाज के लोगों की सहभागिता होगी.
जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बाबा जतरा टाना भगत के पैतृक गाँव चिंगारी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में समारोह की रूपरेखा,विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों की सहभागिता तथा आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.
इस अवसर पर जनार्दन टाना भगत ने कहा कि बाबा जतरा टाना भगत केवल टाना भगत समाज ही नहीं,बल्कि पूरे आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत रहे. उन्होंने सत्य,अहिंसा,स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी. उनके संघर्ष,त्याग और विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.
उन्होंने कहा कि इस वर्ष बाबा जतरा टाना भगत की जयंती उनके पैतृक गांव में सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी. छोटानागपुर की धरती पर अंग्रेजी शासन के खिलाफ बाबा जतरा टाना भगत ने जिस साहस और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया, वह आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है.
समारोह में कई समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा. झारखंड के विभिन्न जिलों से टाना भगत समाज के अनुयायी एवं सामाजिक प्रतिनिधि समारोह में शामिल होंगे.
समारोह की तैयारी में जनार्दन टाना भगत,बालेश्वर टाना भगत,यशोदा टाना भगत,पुषा टाना भगत,विनय टाना भगत,मंगरी टाना भगत,इंद्रदेव टाना भगत,राजेश टाना भगत,रामदेव टाना भगत,जौरा टाना भगत,सिकंदर उरांव,सुशील उरांव,संतोष महतो,बलदेव टाना भगत,मंत्री टाना भगत,पवित्रा टाना भगत,महादेव टाना भगत,जयमंगल टाना भगत,भूषण भगत बड़ाईक,जगदीश टाना भगत,सुखराम टाना भगत,बलकु टाना भगत,बिहारी टाना भगत,शिवदयाल टाना भगत,सुका टाना भगत एवं हिरामुनी टाना भगत सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.
मीडिया को उक्त कार्यक्रम एवं तैयारियों की जानकारी सोशल एक्टिविस्ट एवं आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने दी.





