पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान पलामू के चैनपुर प्रखंड के बोकीया इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। कोयल नदी से सटे एक तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत होने की घटना सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। अब तक 4 बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक बच्चे की तलाश की जा रही है।बताया जा रहा है कि करमा पूजा विसर्जन के दौरान बच्चे तालाब के पास पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि, बच्चे किस परिस्थिति में तालाब में डूबे और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। मृत बच्चों की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। फिलहाल सबसे बड़ी जानकारी यह है कि 5 बच्चों के डूबने की घटना सामने आई है और 4 बच्चों के शव बरामद हो चुके हैं।
