लातेहार : राज्य के शिक्षा मंत्री सह लातेहार विभानसभा प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने सदर बाजार स्कूल के बूथ संख्या 199 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बैद्यनाथ राम लातेहार विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी हैं. उन्होंने सादगी के साथ बूथ पहुंचे. जहां अन्य मतदाताओं के साथ कतारबद्ध होकर वोटिंग किया.

लातेहार में शिक्षा मंत्री सह झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने बूथ नंबर 199 पर किया मतदान

झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने मतदान करने के बाद वोटिंग करने का निशान दिखाया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व जारी है. इस पर्व में सभी वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर मतदान करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट करें. ताकि राज्य की भलाई हो.