रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहांझारखंड एटीएस की टीम ने डोरंडा थाना क्षेत्र से एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये युवक के पास से 20 कारतूस भी बरामद किया गया है.


बताया जा रहा है कि एटीएस की टीम ने डोरंडा थाना क्षेत्र से सत्यम कुमार नामक युवक को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से 20 कारतूस भी जब्त किया गया है. आरोपी युवक रुद्र महतो गिरोह को हथियार और गोलियां उपलब्ध करता था. 82500 की ऑनलाइन पेमेंट के बाद गिरोह को कारतूस उपलब्ध कराना था.