रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधी दस्ता ने बिल्डर से लेवी वसूलने वाले जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के एक सहयोगी को पुंदाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. पुंदाग के रहने वाले बिल्डर से उग्रवादी ने 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.
बताया जा रहा है कि बिल्डर से रंगदारी मांगने वाले उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के उग्रवादी अर्जुन लोहरा के सहयोगी देव सागर खलखो को एटीएस की टीम ने अरेस्ट कर लिया है. उग्रवादी देव सागर रांची के मांडर थाना क्षेत्र के कंजिया का रहनेवाला है. उसकी गिरफ्तारी रांची के पुंदाग इलाके से हुई है. उग्रवादी देव सागर पूछताछ में पुलिस के सामने स्वीकारा है कि वह जेजेएमपी संगठन के अर्जुन लोहरा के कहने पर पुंदाग के बिल्डर से रंगदारी वसूलने आया था. एटीएस की टीमने गुप्त सूचना पर उसकी घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. उसके पास से एटीएस ने एक बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है.
पुंदाग के रहनेवाले बिल्डर से जेजेएमपी के उग्रवादी ने 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. इसके बाद बिल्डर ने पुंदाग ओपी में 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. एटीएस को सूचना मिली कि जेजेएमपी संगठन के अर्जुन लोहरा के एक सदस्य बाइक से पैसा लेने के लिए आ रहा है.
