पटना: बिहार विधान परिषद के लिए हो रहे चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU)के उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर आई है.उन्हें हृदय संबंधी परेशानी के चलते पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उनकी स्थिति थोड़ी ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हेंICUमें रखा है.सोमवार देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जेडीयू उम्मीदवार के स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और पार्टी नेताओं के बीच चिंता का माहौल है.

नीरज कुमार पहले से ह्रदय संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि उनके परिजनों के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर है.

उनकी तबीयत ऐसे समय खराब हुई है, जब पटना स्नातक चुनाव को लेकर जदयू के भीतर राजनीतिक खींचतान चर्चा में है.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-