गया जी : बड़ी खबर बिहार के गयाजी से है जहां दुर्गा पूजा के दौरान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा आहार के पास सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के निकट बदमाशों ने मोतिहारी में तैनात दरोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दोनों बेटों को गोली मार दी है. घटना में छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई,जबकि बड़े बेटे मोनू सिंह (32) की हालत गंभीर बनी हुई है,जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से इलाके में सनसनी है.

गयाजी में अपराधियों ने दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

दुर्गा पूजा के दौरान गया जिले के मानपुर में गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा आहार के पास सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के निकट बदमाशों ने मोतिहारी में तैनात दरोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दोनों बेटों को गोली मार दी. इस घटना में छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई,जबकि बड़े बेटे मोनू सिंह (32) की हालत गंभीर बनी हुई है,जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि दोनों भाई मूल रूप से गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव के रहने वाले हैं. उनका परिवार पिछले कुछ वर्षों से मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में रह रहा है.

परिजनों के मुताबिक मोहल्ले में कुछ दूर पर किसी से झगड़ा हुआ था और दोनों भाइयों को फोन करके बुलाया गया,जब वहां पर दोनों भाई पहुंचे तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी,जिससे फायरिंग में छोटे भाई रानू शेखर और बड़े भाई मोनू शेखर को गोली लग गई.

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि घटनास्थल के आसपास जुआ और शराब का अड्डा संचालित होता है. आशंका जताई जा रही है कि जुए को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई. हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं.

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. गोलीबारी में शामिल आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है.

गयाजी से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट--