जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा : साहित्य जीवन को बनाता सरल और सुंदर, लोगों को साहित्य से जुड़ना चाहिए

Edited By:  |
Reported By:
jamshedpur mai kendriye mantri arjun munda ne kaha jamshedpur mai kendriye mantri arjun munda ne kaha

जमशेदपुर: देश में भाषा और साहित्य का बड़ा स्थान है.इसी स्थान को और मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी धर्म पत्नी मीरा मुंडा के साथ जमशेदपुर डीबीएमएस स्कूल में आयोजित बहुभाषिए आध्यात्मिक संस्था के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे.कार्यक्रम में संस्था के लोगों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत किया. वहीं मां सरस्वती को नमन कर इस सम्मान समारोह की शुरुवात की गई.

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मंच पर संस्था के लोगों ने अटल बिहारी वाजपेई से लेकर दिनकर जी की कई कविताओं को याद करते हुए साहित्य को जीवन का आधार बताया.जहां मनुष्य के जीवन की सार्थकता को भी साहित्य बताया.

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी इस कार्यक्रम की खूब तारीफ की. और कहा कि यहाँ आना जरूरी था.अन्यथा जीवन के अनमोल पल जो यह साहित्य के विद्वानों के साथ बिताना था छूट जाता.उन्होंने कहा किसाहित्य जीवन को सरल और सुंदर बनाता है. इसलिए लोगों को साहित्य से जुड़ना चाहिए.


Copy