JAHANABAD:- धनतेरस के अवसर पर जहानाबाद में अपराधियेों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है।बीती रात अपना दुकान से पूजा कर वापस लौट रहे एक दंपति को अपराधियों ने गोली मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही पति की मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के निजामदीपुर निवासी सुनील कुमार मस्ताना स्टेशन के समीप अवस्थित अपनी दुकान से पूजा कर अपने पत्नी के साथ घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोलीबारी शुरु कर दिया जिससे सुनील कुमार मस्ताना की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि पत्नी मीरा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए मीरा देवी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।इस घटना के बाद पुलिस को रो-रोकर बुरा हाल है।

अपनी दुकान मे पूजा कर रहे दंपत्ति को अपराधियों ने मारी गोली

एसपी दीपक रंजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है जल्द ही इस घटना का उद्भेदन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। इसी कड़ी में कई अहम सुराग मिलने की बात भी सामने आ गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही बस स्टैंड के समीप अपराधियों द्वारा बीएमपी में कार्यरत एक जवान की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। इस घटना को लेकर अभी पुलिस अपराधियों की तलाश ही कर रही है कि फिर दूसरी घटना चुनौती के रूप में सामने आ गई है ।