झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में जेल में बंद हैं। इस मामले में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. पूर्व में 10 जून को जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई थी.दो घंटे चली सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ने अपना पक्ष रखा.आज होने वाली सुनवाई के दौरान ईडी अपना पक्ष रखेगी। माना जा रहा है कि कोर्ट आज कोई अहम फैसला सुना सकता है.