गोपालगंज- बड़ी घटना बिहार के गोपालगंज में हुई है जहां बेखौफ अपराधियों ने किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या दी और काउंटर में रखे 15 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।
लूटपाट और हत्या की यह वारदात कुचायकोट के सासामुसा एनएच 27 पर बजरंग टॉकीज के पास हुई है।मृतक किराना व्यवसायी का नाम हरेराम सिंह है।वे कुचायकोट के बाबू सिरिसिया गांव के रहने वाले थे।
मृतक के बेटे निशु कुमार ने बताया कि बीती रात उनके पिता अपना किराना का दुकान बंद करने की तैयारी में थे। इसी दौरान कुचायकोट की तरफ से दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे। अपराधियो ने दुकान के आगे बाइक खड़ी करने के बाद दुकान के अंदर घुसे। उन्हें लगा कि वे कुछ खरीदारी करने आये है। लेकिन अपराधियों ने दुकान में घुसकर काउंटर पर पैसे का हिसाब कर रहे हरेराम सिंह को गोली मार दी और काउंटर में रखे 15 हजरा नगदी लेकर अपराधी फरार हो गये। वारदात के बाद हरेराम सिंह को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्या एवं लूट की इस घटना से परिवार के साथ ही स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।इस मामल में एसपी आनंद कुमार ने कहा है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।घटनास्थल के आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की कोशिश की जा रही है। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर मामले की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

