Desk: दुर्गा पूजा के दौरान गोपालगंज में बड़ा हादसा हो गया। पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 2 महिला और एक बच्चा समेत 3 की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गया है। अत्यधिक भीड़ होने की वजह से हादसा हुई है। शहर के चीनी मिल रोड स्थित राजा दल के पास की यह घटना है।


राजदल दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 2 महिला समेत एक बच्चे की मौत, कई घायल

बताया जा रहा है कि राजा दल पूजा पंडाल में अचानक भगदड़ मच गई. भगदड़ मचने से दो महिला और एक बच्चे की दबने से स्पॉट पर ही मौत हो गई। साथ ही दस से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही बतायी जा रही है । राजा दल पूजा पंडाल में पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई थी। जिस कारण यह अप्रिय घटना हुई है।


राजदल दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 2 महिला समेत एक बच्चे की मौत, कई घायल

घटना के बाद राजा दल पंडाल को दर्शन के लिए बंद कर दिया गया है। आयोजको ने दर्शन करने आए लोगों से अपने घरों को वापस लौटने की अपील की है।

राजदल दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 2 महिला समेत एक बच्चे की मौत, कई घायल

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट