गोपालगंज दौरे पर मंत्री : आने वाले दिनों में पूरी व्यवस्था होगी पारदर्शी और तकनीक आधारित-मिथिलेश तिवारी
गोपालगंज:एक दिवसीय दौरे पर गोपालगंज पहुंचे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मामलों पर बड़ा बयान दिया है.उन्होंने कहा कि विभाग लगातार सुधार की दिशा में काम कर रहा है और आने वाले महीनों में पूरी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया जाएगा.
शिक्षकों से जुड़े मामले परपहले से निर्धारित नियमावली लागू
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े मामलों के लिए पहले से निर्धारित नियमावली लागू है और सभी निर्णय उसी के अनुरूप लिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि समय-समय पर आवश्यक प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार पूरी की जाती हैं.
शिक्षा विभाग लगातार सुधार की दिशा मेंकर रहाकाम
मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग लगातार सुधार की दिशा में कार्य कर रहा है. सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कम से कम समय में हो और उन्हें अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर ना लगाने पड़े.
शिक्षाविभाग सुव्यवस्थित प्रणाली कर रहा विकसित
उन्होंने बताया कि विभाग एक सुव्यवस्थित प्रणाली विकसित कर रहा है,जिसके माध्यम से शिक्षकों से जुड़े मामलों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से किया जाएगा.आने वाले कुछ महीनों में अधिकांश प्रक्रियाएं सिस्टम आधारित होंगी,जिससे शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों दोनों को सुविधा मिलेगी.
नई व्यवस्था लागू होने के बादशिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान
शिक्षा मंत्री ने विश्वास जताया है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद शिक्षकों की समस्याओं का समाधान अधिक तेज, सरल और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा सकेगा.





