धनबाद:बीसीसीएल अग्निप्रभावित भूधसान क्षेत्र में गोफ बनने की लगातार घटना हो रही है। पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे अग्निप्रभावित भूधसान क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है. जोगता थाना क्षेत्र के बीसीसीएल कनकनी कोलयरी 11 नम्बर बस्ती में तेज आवाज के साथ गोफ बन गया. गोफ बने स्थान से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा. घटना से लोगों मे दहशत बनी हुई है. बता दें कि इस इलाके कोडेंजर जोन घोषित किया जा चुका है, लेकिन पुनर्वास नहीं होने से लोग अभी भी वहां जमे हुए हैं.
धनबाद
तेज आवाज के साथ बना गोफ, दहशत में लोग, हो रहा जहरीली गैस का रिसाव

