'बमक' गए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह : अमित शाह की रैली के बाद अचानक बैठक छोड़कर चले गए वापस

Edited By:  |
giriraj singh ka gussa giriraj singh ka gussa

PATNA-बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमित शाह की रैली के बाद किशनगंज मेडिकल कॉलेज में गृहमंत्री के साथ अन्य भाजपा नेताओं की बैठक थी। सभी लोग बारी-बारी से पहुंच रहे थे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गाड़ी पर बैठकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने वाहन सहित जाने से रोक दिया। फिर क्या था। गिरिराज सिंह उलझ गए। गुस्से में कार्यक्रम स्थल छोड़कर वापस सर्किट हाउस लौट गए। बाद में बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने गिरिराज सिंह को मनाने का काम किया।

नीतीश और लालू पर पूर्णिया की सभा में बरसे अमित शाह

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा 2014 में भी नीतीश कुमार ने हम लोगों का साथ छोड़ा था। परिणाम स्वरूप उनको सिर्फ दो लोकसभा सीटों पर जीत मिली। ना घर के रहे ना घाट के। 2024 का चुनाव आने दीजिए सब कुछ पता चल जाएगा। इस बार भी बिहार की जनता उन्हें जबरदस्त जवाब देगी। साल 2024 और 2025 में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

पूर्णिया में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जैसे ही बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी वैसे ही यहां क्राइम की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है। एक तरह से कहा जाए तो बिहार में जंगलराज की सरकार काम कर रही है। मैं बिहार की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या बिहार में जंगलराज की सरकार बनी रहनी चाहिए। क्या बिहार में हत्या और अपहरण कराने वाली सरकार चाहिए। जिस सरकार का समर्थन चारा घोटाले का आरोपी लालू कर रहे हो उसे कैसे जानता राज कहा जा सकता है।


Copy