गया पुलिस को मिली बड़ी सफलता : हार्डकोर नक्सली सूरज देव यादव अरेस्ट, कई संगीन मामलों में थी तलाश

Edited By:  |
Reported By:
gaya police ne hardkore naksali ko dabocha gaya police ne hardkore naksali ko dabocha

गया : जिसे में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कई कांडों के वांछित कुख्यात नक्सली सूरज देव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को कई संगीन मामलों में हार्डकोर नक्सली की तलाश थी।

मामला गया के गुरुआ थाना क्षेत्र का है जहां अकोठरा गांव से हार्डकोर नक्सली सूरज देव यादव को पुलिस ने STF की सहायता से धर दबोचा है। इस संबंध में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कई दिनों से फरार नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुरुआ थाना क्षेत्र के अकोठरा गांव से कुख्यात नक्सली सूरज देव यादव को गिरफ्तार किया गया है।

सूरज देव यादव के ऊपर कई मामले दर्ज हैं। कई नक्सली कांडों में पुलिस को उसकी तलाश थी। गत दिनों सूरज देव यादव के द्वारा डोभी थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगी कंपनी के कई वाहनों को जला दिया गया था। साथ ही कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी। वही रंगदारी की भी मांग की गई थी। जिसके बाद डोभी थाना में सूरज देव यादव के विरुद्ध कांड संख्या 112/15 दर्ज किया गया था। इसके अलावा परैया एवं शेरघाटी थाना में भी इसके ऊपर कई मामले दर्ज थे। इन तमाम कांडों में सूरज देव यादव को पुलिस तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर सूरज देव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है


Copy