DESK : बॉलीवुड के दमदार एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मच-अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) का दूसरा गाना ‘इश्क जैसा कुछ’ (Ishq Jaisa Kuch) ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। यह सॉन्ग रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है। गाने में दीपिका-ऋतिक की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। फैंस तो गाने की इस वीडियो को देखकर पानी-पानी हो रहे हैं।
फाइटर के गाने 'इश्क जैसा कुछ' में शर्टलेस ऋतिक रोशन सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण के डिफरेंट बिकिनी लुक ने दर्शकों को मदहोश कर दिया है। गाने में दोनों स्टार्स के बीच स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री और रोमांस देखने को मिल रही है। इसके साथ ही एक बार फिर ऋतिक शानदार डांस स्टेप्स लेकर आए हैं और दीपिका उनका पूरा साथ दे रही हैं।
'इश्क जैसा कुछ' को विशाल-शेखर, शिल्पा राव और मेलो डी ने गाया है। वहीं गाने के लिरिक्स कुमार, मेलो डी और विशाल ददलानी ने मिलकर तैयार किया है। गाने को विशाल- शेखर ने कंपोज भी किया है। दीपिका और ऋतिक रोशन की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म अगले साल 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
