रांची : झारखंड में डुमरी विधानसभा उपचुनाव का मतदान 5 सितंबर को होना है. चुनाव को लेकर एक तरफ जहां विभिन्न राजनीतिक दल अजमाइश में जुटा है और जीत हासिल करने के लिए अपने रणनीति को अंतिम रूप दे रहा है. वहीं दूसरी तरफ शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने भी व्यापक तैयारी की है.


चुनाव की तैयारी को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कुल 373 बूथों पर मतदान होगा. सभी बूथों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. इसको लेकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल भी बुलाए गए हैं. वहीं चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष हो इसको लेकर मतदान कर्मियों के भी विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था आयोग के द्वारा की गई है. उन मतदाताओं से भी अपील करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वह लोकतंत्र के महापर्व में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले और अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें.