रांची : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से जहांलालपुर थाना क्षेत्र के डिस्टलरी पुल के पासमोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी से 6 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया है. अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि बेखौफ अपराधियों ने लालपुर थाना क्षेत्र के डिस्लरी पुल के पास कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी से 600000 रुपये लूट कर इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना दोपहर बाद की है. जब लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डिस्टलरी पुल के पास बिल्डर हितेंद्र सिंह के स्टाफ रंजीत कुमार बैंक से 6 लाख रुपये निकाल कर कार्यालय जा रहा था. उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने पिस्टल की बट मारकर रंजीत से 6 लाख रुपए लूट लिए. घटना करीब 3.30 बजे की है.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लालपुर पुलिस पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं पूरे इलाके की नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी गई है.