रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामना दी है. अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश के लिए आज राज्य भर में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.
सीएम वरिष्ठ विद्यालय में प्रवेश के लिए लगभग 40000 से अधिक आवेदन आए हैं. आज इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार.
