पटना: बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के चेयरमैन डॉ. रणबीर नंदन ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर राज्य के मठ-मंदिरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की.
इस दौरान मठ-मंदिरों की जमीन पर हुए अतिक्रमण से संबंधित विस्तृत सूची मुख्यमंत्री जी को सौंपी तथा इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया. साथ ही,राज्य के सभी जिलाधिकारियों को न्यास गठन के संबंध में पत्र भेजे जाने की जानकारी भी साझा की.
गुलजारबाग स्थित ऐतिहासिक सर्वमंगला मंदिर के विकास का विषय भी प्रमुखता से रखा,ताकि इस प्राचीन धार्मिक स्थल को नई पहचान मिल सके और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके.
इसके अतिरिक्त,दिसंबर माह में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित होने वाले‘धार्मिक युवा महासंगम’में मुख्यमंत्री जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया. उन्होंने आमंत्रण स्वीकार करते हुए पर्षद के सदस्यों एवं कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक करने के प्रस्ताव पर भी सहमति प्रदान की.
हमारा संकल्प है कि बिहार के मठ-मंदिरों की संपत्तियों का संरक्षण हो,अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई हो और धार्मिक स्थलों का समुचित विकास सुनिश्चित किया जाए.
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-
