चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप शनिवार सुबह करीब 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। कोलकाता से रांची जा रही ओम शिवम नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार गिरिडीह निवासी सुखदेव दास समेत एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां इलाज चल रहा हे।बताया गया कि बस में कुल 25 यात्री सवार थे। हादसे के बाद अन्य यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। बस कोलकाता से यात्रियों और लगेज लेकर रांची जा रही थी।
हादसे के बाद एनएच-33 पर बड़ामटांड़ से झाबरी तक एक साइड की सड़क बंद रही। पुलिस ने हाईड्रा और क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया और बस को जब्त कर लिया है।
