DESK : मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए सिलसिलेवार धमाको से पूरा इलाका थर्रा उठा। इस हादसे में 200 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि इस भीषण हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही CM डॉक्टर मोहन यादव बेचैन हो उठे और फौरन ही हादसे में घायल हुए लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश जारी कर दिया। CM खुद पूरे मामले की पलपल की जानकारी ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा घायलों का इलाज भी निशुल्क होगा। पूरे मामले में गृह विभाग के सचिव जांच रिपोर्ट देंगे। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के पर्याप्त इंतजाम कर दिए गए हैं। घायलों के लिए होशंगाबाद, खंडवा और आसपास के सभी जिलों से 50 से ज्यादा एम्बुलेंस भेज दी गई है। हरदा हादसे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। पूरे मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत भी मुख्यमंत्री ने दे दिए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही भारत की राष्ट्रपति ने भी कहा कि मध्य प्रदेश के हरदा में आग लगने से अनेक लोगों की मृत्यु होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
मध्य प्रदेश के हरदा में आग लगने से अनेक लोगों की मृत्यु होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn)February 6, 2024
वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने PMO के ट्विटर हैंडल पर लिखा- मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से व्यथित हूं। उन सभी के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों। स्थानीय प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपए एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
Distressed by the loss of lives due to the mishap at a cracker factory in Harda, Madhya Pradesh. Condolences to all those who have lost their loved ones. May those injured recover at the earliest. The local administration is assisting all those affected.
— PMO India (@PMOIndia)February 6, 2024
Rs. 2 lakh from PMNRF…

