रांची : ईडी द्वारा राज्य सरकार को समन भेजने के बाद जेएमएम ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि ईडी के समन से हम डरने वाले नहीं हैं. हम अपनी लड़ाई लड़ना खुद जानते हैं.
झामुमो के महासचिव ने प्रेस वार्ता कर कहा कि 23 साल में झारखंड में कभी भी आदिवासी दिवस नहीं मनाया गया. जबकि इस राज्य में बीजेपी का शासन सबसे अधिक रहा है. भाजपा के लोग आदिवासियों को कुछ नहीं समझते हैं. बस आदिवासियों का अपमान शोषण करने जानते हैं. लेकिन जब एक आदिवासी बेटा अपने आदिवासियों के लिए अपने राज्य के लिए कुछ अच्छा करना चाह रहा है तो यह उन पर कई तरह तरह के आरोप लगाकर हेमंत सोरेन को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इनके ऐसे कारनामों से हम डरने वाले नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हेमंत सोरेन पर साजिश रची जा रही है. इसका जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा. और यह लड़ाई हम जरूर जीतेंगे. सत्य हमारे साथ है. सत्य सबको परेशान कर सकता है. लेकिन पराजित नहीं. लाख कोशिश के बावजूद भी सरकार का कुछ नहीं कर पाएंगे. चाहे कितनी भी आरोप लगाएं. हम तैयार हैं उनके सवालों का जवाब देने के लिए.
