चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से जहां एक बार फिर पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित कुईरा गांव के पास जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने की खबर है. आईईडी विस्फोट होने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है. जवान को मामूली चोटें आयी है. उसे प्राथमिक उपचार कर इलाज के लिए भेजा गया है. इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबल सर्च अभियान चला रहे हैं.
चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट
