NALANDA:-बड़ी खबर नालंदा से है..जहां बोरवेल मे गिरे मासूम शिवम को बाहर निकाला गया है और उसे तुरंत ही एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है.कई घंटे चले रेस्क्यू के बाद मासूम शिवम को सकुशल बाहर निकाला गया है.

तीन साल का मासूम शिवम अपनी मां के साथ खेत गया था और उसी दौरान वह बोरवेल में गिर गया था.सूचना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया गया.कई घंटे के प्रयास के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया.

NALANDA में मासूम को बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया

NALANDA में मासूम को बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया