रांची : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची पुलिस सख्त है. इसको लेकर राजधानी रांची के विभिन्न चौक चौराहों पर एंटी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी किशोर कौशल भी पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता परखने के लिए रविवार देर रात राजधानी रांची की सड़कों पर निकले. इस दौरान डीआईजी और एसएसपी ने शहरी थाना क्षेत्रों का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों व कर्मियों को कई निर्देश दिये. वहीं कार्य में लापरवाही के कारण 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.

SSP  ने  कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर ASI सहित 3 जवानों को किया सस्पेंड

बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने पाया कि रात 11 बजकर 45 अमरावती अपार्टमेंट के पास खड़ी पीसीआर सात में एएसआई शिव लाल मुर्मू और चालक आरक्षी जयनाथ महतो सो रहे हैं. वहीं नामकुम रेलवे स्टेशन के पास रात 12 बजकर 18 मिनट में पीसीआर 19 में हवलदार दिनेश प्रसाद मंडल भी सोते हुए पाये गये. कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर एसएसपी ने इन तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.


अरगोड़ा चौक पर बार को करवाया बंद

निरीक्षण के दौरान डीआईजी और एसएसपी ने रांची के अरगोड़ा चौक पहुंचे जहां एक बार खुला देखा था. डीआईजी और एसएसपी ने बार को बंद करवाया.