NEWS DESK : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां ट्रेन नंबर 12703 हावड़ा-सिकंदराबाद ट्रेन की तीन बोगियों में आग लग गई है. हालांकि इस आग से यात्रियों की जान के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन ट्रेन की तीनों बोगियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बोमई पल्ली और पागदी पल्ली स्टेशन के बीच की ये घटना हुई है. मौके पर रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंच गए हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं.
