BEGUSARAI:-मजदूरी का पैसा मांगने पर मजदूर की पिटाई और मुंह में एसिड डालकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.हत्या की यह घटना बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव की है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नौला गांव निवासी अर्जुन पासवान गांव के ही आजाद पासवान के यहां घर बनाने में मजदूरी का काम करते थे.कई दिन काम के बाद मजदूरी एक हजार रूपया हो गया था.मजदूरी मांगने पर दोनो आजाद पासवान और अर्जुन पासवान में मामूली विवाद हुआ था। विवाद के बाद फिर समझौता हुआ हो गया था..आरोप है कि मजदूरी देने के बहाने आजाद पासवान ने अर्जुन पासवान को अपने घर बुलाया और उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर एसिड डाल कर हत्या कर दी .हत्या के बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।

BEGUSARAI में मजदूरी का पैसा मांगने पर कर  दिया MURDER

घटना की सूचना मिलते ही आसपास में सनसनी फैल गई। मृतक अर्जुन पासवान के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे.वहीं घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

BEGUSARAI में मजदूरी का पैसा मांगने पर कर  दिया MURDER

इस संबंध में भगवानपुर थानेदार प्राणतोष कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस घरवालों और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है.पूरे मामले की सघन जांच के बाद हत्यारे की शिनाख्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी.