MUZAFFARPUR : घरेलू हिंसा और दहेज मांगने की खबरें अक्सर सुनने और देखने को मिल रही हैं। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन इसके बाद भी ये मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश में आज भी दहेज का दंश बेटियों को झेलना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां BPSC शिक्षिका दहेजलोभियों की भेंट चढ़ गयी है।

ये मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां बीपीएससी शिक्षिका ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया है और विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका शिक्षिका की पहचान मोतिहारी के राजेपुर थाना क्षेत्र के नेहा गुप्ता के रूप में हुई। जिसकी वर्ष 2022 में तरियानी के बेलहिया गांव के आशुतोष साह से पूरे रीतिरिवाज से शादी हुई थी।

दहेजलोभियों की भेंट चढ़ी BPSC पास शिक्षिका, पति की प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन बाद ही BPSC परीक्षा पास कर शिक्षिका पद पर नौकरी करने लगी। इस बीच पति दहेज लेने को लेकर 10 लाख और एक स्कॉर्पियो की डिमांड करने लगा। डिमांड को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। वहीं, शनिवार के दिन पति ने बेरहमी से पिटाई की और मायके पहुंचा दिया, जिससे आहत होकर शिक्षिका ने विषाक्त पदार्थ खा ली, जिसके बाद आनन-फानन में परिजन SKMCH अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

दहेजलोभियों की भेंट चढ़ी BPSC पास शिक्षिका, पति की प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

इस पूरे मामले में मृतका के परिजन ने बताया कि कुछ महीने से उसके ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज में 10 लाख रुपये के साथ गाड़ी के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार के दिन उसके साथ मारपीट की गई और मायके छोड़ दिया गया। फिर फोन पर बोला कि पैसा गाड़ी लेकर आओ नहीं तो वही मार जाओ, जिसके बाद 22 जून की रात में वह आक्रोश में आकर जहर खा ली और फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।