बिस्कोमान के मैनेजर का मिला शव : हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
biscoman ke manager ka mila shav biscoman ke manager ka mila shav

कैमूर : बड़ी खबर आ रही है कैमूर के चैनपुर से जहां किराए के मकान में रह रहे बिस्कोमान गोदाम के मैनेजर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं शव मिलने को लेकर क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय किसानों के द्वारा चैनपुर थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को दी गई, जहां थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह भुवालपुर में स्थित बिस्कोमान गोदाम के मैनेजर खाद वितरण के लिए गोदाम पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद बड़ी संख्या में किसान प्रबंधक के आवास पर पहुंचे। जहां बाहर से ताला बंद था। किसानों द्वारा प्रबंधक के मोबाइल पर फोन करने के बाद भी कुछ नहीं पता चला। जिसके बाद कुछ किसानों को संदेह हुआ, इस आधार पर किसानों ने बगल के मकान के सहारे प्रबंधक के मकान में प्रवेश किया। जहां घर के अंदर प्रबंधक का शव पड़ा मिला। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

मृतक की पहचान सागर पांडे 25 वर्षीय के रूप में की गई है। जो झारखंड के धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के कोयरी बांध गांव का रहने वाला था और यहां जगरिया गांव में चंदा देवी पिता राज किशोर सिंह के मकान में किराए पर रहता था। वहीं पुलिस ने मृतक के कमरे से लगभग पांच लाख कैश भी बरामद की है।

घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बताते हैं कि मुझे सूचना मिली की एक खाद वितरक का शव रूम में पड़ा हुआ है जिसकी जानकारी होते ही मैं वहां पहुंचा। जहां मृतक के शव को बरामद कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्या कैसे हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है जानकारी की जा रही है।


Copy