BIHAR NEWS : सीएम नीतीश के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने राजगीर कुंड में लोगों के प्रवेश पर लगाई रोक, श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर में मलमास मेले की तैयारी को लेकर शनिवार को निरीक्षण करने वाले थे. लेकिन मुख्यमंत्री किसी कारणवश वहां नहीं पहुंच सके. वहीं सीएम के आगमन से पहले जिला प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं के लिए राजगीर कुंड में प्रवेश पर रोक लगा दिया. इसके कारण वहां पहुंचे श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी देखी गई.
सीएम के कार्यक्रम को लेकर राजगीर के महादेव स्थान से ब्रह्मकुंड में जलभरी करने पहुंचे महिलाओं को 3 घंटे से रोककर खड़ा कर दिया गया.श्रद्धालुओं का कहना है कि उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे हैं और सुबह से भूखे प्यासे हैं. इस वजह से उन्हें परेशानी हो रही है.काफी विरोध के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा जलभरी का आदेश दिया .
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर में शनिवार को 17 मई से 15 जून तक लगने वाले मलमास मेले की तैयारी का निरीक्षण करने वाले थे. मगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ब्रह्मकुंड का निरीक्षण नहीं किये. नवादा से लौटने के बाद सिर्फ रोपवे का निरीक्षण कर पटना के लिए वापस लौट गए.
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट--





