Hindi News / मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा में रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण, चिकित्सकों के...

BIHAR NEWS : मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा में रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण, चिकित्सकों के गायब रहने पर बिफरीं

Edited By:  |
bihar news bihar news

पूर्णिया : बिहार की मंत्री सह स्थानीय विधायक लेशी सिंह ने बिना किसी पूर्व सूचना के धमदाहा में रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की बदहाल व्यवस्था साफ उजागर हुई. प्रभारी चिकित्सक से लेकर डॉक्टर और बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये. इसको लेकर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की.

मंत्री द्वारा निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी मनोज कुमार तीन दिनों से अनुपस्थित पाए गए. यही नहीं, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद इंस्टॉल नहीं किया गया था. इस मौके पर सात डॉक्टर समेत कुल 12 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले. इस अव्यवस्था का नजारा देख मंत्री लेशी सिंह गुस्से में दिखाई दी. मंत्री ने पूर्णिया कमिश्नर को फोन लगाकर मामले की जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था आम गरीबों तक निर्बाध रूप से पहुंचे, इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है. लेकिन प्रभारी चिकित्सक व कर्मचारियों की लापरवाही से अस्पताल की छवि खराब हो रही है. ऐसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी.