Hindi News / बिहार में 73 हजार सरप्लस शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 37 हजार को...

BIHAR NEWS : बिहार में 73 हजार सरप्लस शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 37 हजार को मिला मनपसंद स्कूल

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:बिहार में सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर शिक्षा विभाग जल्द ही बड़ी राहत देने जा रहा है. शिक्षा विभाग की ओर से सरप्लस और म्यूचुअल स्थानांतरण की सूची जल्द जारी करने की तैयारी की जा रही है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि सरप्लस शिक्षकों के कुल73,151आवेदनों में से करीब37हजार शिक्षकों को राहत मिल चुकी है.

इन शिक्षकों को उनके द्वारा दिए गए शुरुआती विकल्पों में ही मनपसंद विद्यालय आवंटित किया गया है. करीब37हजार शिक्षकों को पहले से लेकर पांचवें विकल्प के भीतर ही स्कूल मिल गया है. इनमें बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों की भी बताई जा रही है. इससे लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

शिक्षा विभाग के अनुसार स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और ऐच्छिक रखी गई थी. च्वाइस फिलिंग के दौरान शिक्षकों को अपनी सुविधा के अनुसार अधिकतम30विद्यालयों का विकल्प चुनने का अवसर दिया गया था. विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों का स्थानांतरण उन्हीं विद्यालयों में किया जाएगा,जो उनके द्वारा दिए गए विकल्पों में शामिल थे.

सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद अब विभाग सूची जारी करने की तैयारी में है. इसके साथ ही म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया17सितंबर से दोबारा शुरू होगी.

शिक्षकों के लिए यह प्रक्रिया इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार विद्यालय में पदस्थापन का अवसर मिल रहा है. विभाग के अनुसार पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और ऑनलाइन च्वाइस के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--