बिहार में क्यों नहीं बढ़ रहे उद्योग-धंधे : केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कह दी बड़ी बात, जानें मामला

Edited By:  |
Reported By:
bihar me kyo nahin badh rhe udyog dhandhe bihar me kyo nahin badh rhe udyog dhandhe

खगड़िया : खबर है खगड़िया से जहां खगड़िया दौरे पर आए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह का एक बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में केंद्रीय मंत्री ने बिहार में कल- कारखाने स्थापित नहीं होने के 2 कारण बताएं हैं। उन्होंने पहला कारण बताया कि बिहार का भौगोलिक स्थिति उद्योग -धंधे के लिए अनुकूल नहीं है। वहीँ दूसरा कारण बताते हुए कहा कि बिहार में गुंडागर्दी अधिक है...।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुंडागर्दी के कारण बिहार में निवेश करने से उद्योगपति हिचकिचाते हैं। हमसबों को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह 18 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर खगड़िया आये थे। इस दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में वे शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री ने बिहार में उद्योग-धंधे सीमित होने को लेकर बयान दिया जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

आरके सिंह ने जिले में चल रहे पीएम आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की भी जानकारी ली। मंत्री ने स्वास्थ संबंधी सुविधाओं में सुधार के लिए सिविल सर्जन डॉ. अमरनाथ झा को निर्देश देते हुए कहा कि सभी डॉक्टरों को स्वास्थ्य केंद्रों में उपस्थित रहना सुनिश्चित कराएं। मामूली बीमारियों में लोगों को अन्य जिलों को रेफर नहीं किया जाए।


Copy