PATNA : बिहार में तबादलों का दौर जारी है। प्रदेश में एकबार फिर बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है। आज एकबार फिर 9 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
बड़े पैमाने पर तबादला
बिहार की नीतीश सरकार ने 7 जिलों के जिलाधिकारियों का भी तबादला कर दिया है। नीतीश सरकार ने जमुई, शिवहर, मुंगेर, सासाराम, किशनगंज और औरंगाबाद के DM का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। जमुई जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह का स्थानांतरण हो गया है। अब राकेश कुमार को जमुई का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
