Hindi News / निगरानी टीम ने पूर्णिया में सहायक अभियंता भूषण प्रसाद को 10 हजार घूस...

बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई : निगरानी टीम ने पूर्णिया में सहायक अभियंता भूषण प्रसाद को 10 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

Edited By:  |
bihar mai rishwatkhori per badi karrawai bihar mai rishwatkhori per badi karrawai

पूर्णिया : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने पूर्णिया में पदस्थापित शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता भूषण प्रसाद को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है. ये कार्रवाई संवेदक के शिकायत पर की गई है.

बताया जा रहा है कि पूर्णिया में भाड़े के मकान में रह रहे शिक्षा विभाग के इंजीनियर भूषण प्रसाद बिहार शिक्षा परियोजना में आधारभूत संरचना निर्माण में एई थे. भूषण प्रसाद का हाल ही में कटिहार ट्रांसफर किया गया था. लेकिन अभी तक उसने अपना योगदान कटिहार में नहीं दिया था. संवेदक के शिकायत पर निगरानी विभाग की टीम ने सहायक अभियंता भूषण प्रसाद को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता नंदन कुमार झा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. स्कूल भवन निर्माण भुगतान में घूस मांगी जा रही थी. भुगतान पास करने के बदले पैसे की मांग की जा रही थी. विशेष निगरानी इकाई ने ट्रैप कार्रवाई की है. इस छापेमारी में निगरानी की 7 सदस्यीय टीम मौजूद रहे.

संजय कुमार की रिपोर्ट--