बिहार इन्वेस्टर्स मीट 2022 : CM नीतीश करेंगे उद्घाटन, बड़े बड़े उद्योगपति होंगे शामिल

Edited By:  |
bihar envesters meet 2022 bihar envesters meet 2022

पटना : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार बिहार इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। ये मीटिंग मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में बुलाई गई है। बिहार इन्वेस्टर्स मीट 2022 का उद्घाटन CM नीतीश कुमार के हाथो किया जाएगा। वहीँ डिप्टी CM तेजस्वी यादव और उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ समेत कई उद्योगपति भी इस मीट में होंगे शामिल होंगे।

इस मीट का आयोजन उद्योग विभाग की तरफ से किया जा रहा है, जिसमें बिहार के साथ दूसरे राज्यों के भी उद्योगपति हिस्सा लेने पहुंचेंगे। सरकार की ओर से उद्योगपतियों को लुभाने के लिए लगातार कोशिश हो रही है। बिहार में उद्योग के क्षेत्र में निवेश के लिए सरकार की ओर से जो पहल की गई है, उसके बारे में उद्योगपतियों को जानकारी दी जाएगी और उन्हें उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले एनडीए सरकार में उद्योग मंत्री के रूप में शाहनवाज हुसैन हैदराबाद ने भी इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया था। दिल्ली में भी इन्वेस्टर मीट किया था और कई राज्यों में इसे करने की तैयारी थी। दिल्ली इन्वेस्टर्स मीट में 170 से अधिक उद्योग जगत के दिग्गजों ने भाग लिया था।


Copy