कटिहार: बिहार विधानसभा चुनाव में दोपहर तक मतगणना और बढ़त के आधार पर एनडीए की दमदार वापसी हो रही है. बिहार में एनडीए की रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. इस बीच कटिहार से बीजेपी प्रत्याशी चुनाव जीते हैं.
विधानसभा चुनाव में कटिहार से भाजपा प्रत्याशी तार किशोर प्रसाद ने लगातार पांचवी बार जीत दर्ज की है.कटिहार का सीट हॉट सीट माना जा रहा था. यहां एमएलसी अशोक अग्रवाल और मेयर ऊषा देवी अग्रवाल के पुत्र सौरव अग्रवालvipसीट से उम्मीदवार थे.NDAके लिए ये सीट चुनौती थी और लगभग24000वोट से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने जीत दर्ज की है.
कटिहार से रितेश रंजन की रिपोर्ट---
