नालन्दा: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान मेंबिहार शरीफ के अम्वेर मोहल्ला में स्थानीय लोगों द्वारा पर्चा वितरण किये जाने के दौरान बिहार थाना की पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत मेंले लिया है. पुलिस का आरोप है कि लोग भाजपा का झंडा लगाकर पर्चा वितरण कर रहे थे.
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर पर पर्चा नहीं पहुंचाया गया है. इसके कारण हमलोग बीएलओ से पर्चा लेकर वितरण करने में मदद कर रहे हैं. जिस जगह पर पर्चा वितरण किया जा रहा है. वहां पर पहले से झंडा लगा हुआ था. लोगों ने कहा हमलोग किसी के पक्ष में प्रचार नहीं कर रहे हैं. पुलिस बेवजह 4 लोगों को हिरासत में लियाहै.
