पटना : खबर है पटना से जहां शनिवार को दिनदहाड़े बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के दफ्तर में कुछ युवक मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए दाखिल हुए। इस दौरान कार्यालय में मौजूद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी सुनील सिंह पर उन्होंने स्याही फेंक दी। अचानक हुई इस घटना से कार्यालय में हड़कंप मच गया।

BCA पदाधिकारी सुनील सिंह पर पोत दी कालिख

मामला पाटलिपुत्र इलाके का बताया जा रहा है जहां बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में व्याप्त धांजलि धांजलि का आरोप लगाते हुए कुछ युवक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय में दाखिल हुए। जिसके बाद आक्रोशित युवकों ने दफ्तर में मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी सुनील सिंह पर कालिख पोत दी।


मची खलबली

इस घटना के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों में खलबली मच गई है। कोई भी अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।वहीं जानकारी मिल रही है कि इन युवको का नेतृत्व एक क्रिकेट खिलाड़ी का भाई कर रहा था।