PATNA :केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में आज बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक होने वाली है, जो दोपहर 3 बजे आयोजित होगी। वहीं, इस मीटिंग को लेकर बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तांवड़े पटना पहुंच गये हैं और कोर कमेटी की बैठक से पहले पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। पार्टी के महामंत्री, मंत्री, उपाध्यक्ष के साथ बैठक कर रहे हैं।
शाह के बिहार दौरे पर होगा महामंथन
बीजेपी कोर कमेटी की ये बैठक पार्टी दफ्तर की बजाए इस बार होटल मौर्य में होगी, जहां बीजेपी कोर कमेटी के सदस्यों का जुटान होगा और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर महामंथन होगा।
अमित शाह का ये है कार्यक्रम
गौरतलब है कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एकबार फिर बिहार आने वाले हैं। वे 16 सितंबर को झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र जाएंगे, जहां से विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधेंगे। वहीं, पहली बार वे अररिया जिले का भी दौरा करेंगे। 16 सितंबर को अमित शाह जोगबनी भी जाएंगे।
फिलहाल अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। बीजेपी नेताओं ने कैंप करना भी शुरू कर दिया है।
